भारत में AI का धमाका! OpenAI ने किया बड़ा ऐलान — अब 1 साल तक फ्री मिलेगा ChatGPT Go प्लान

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

भारत में AI का धमाका

AI की दुनिया में तहलका मचाने वाली कंपनी OpenAI ने भारत के यूज़र्स के लिए एक बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने घोषणा की है कि उसका ChatGPT Go प्लान अब भारत के सभी यूज़र्स के लिए 1 साल तक बिल्कुल मुफ्त रहेगा। यह ऑफर 4 नवंबर 2025 से शुरू होगा, जिसके तहत यूज़र्स को GPT-5 मॉडल का एक्सेस पूरी तरह फ्री में मिलेगा। यानी अब बिना किसी सब्सक्रिप्शन के यूज़र्स ChatGPT के लेटेस्ट फीचर्स और एडवांस्ड AI टूल्स का इस्तेमाल कर सकेंगे।

यह कदम OpenAI के पहले “DevDay Exchange” इवेंट से पहले उठाया गया है, जो बेंगलुरु में आयोजित होने जा रहा है। कंपनी का मकसद है कि भारत जैसे तकनीकी रूप से तेज़ी से बढ़ते देश में AI को ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुंचाया जाए।

OpenAI के इस फैसले से भारत के छात्रों, पत्रकारों, कंटेंट क्रिएटर्स और डेवलपर्स को बड़ी राहत मिलेगी। अभी तक ChatGPT Go प्लान की कीमत लगभग ₹4,788 प्रति वर्ष थी, लेकिन अब यह भारतीय यूज़र्स के लिए पूरी तरह फ्री रहेगा।

मुख्य बातें:

ऑफर शुरू होने की तारीख:4 नवंबर 2025
अवधि:1 वर्ष तक फ्री एक्सेस
उपलब्ध मॉडलGPT-5
इवेंटDevDay Exchange, बेंगलुरु

 

यह पहल भारत को AI इनोवेशन हब बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।