TVS ने आपनी पहली एडवेंचर बाइक Apache RTX 300 लॉन्च करेगी, जानिए  क्या रहेंगी  खूबियां।

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

TVS ने आपनी पहली एडवेंचर बाइक Apache RTX 300 लॉन्च करेगी, जानिए  क्या रहेंगी  खूबियां।

इन दिनों टीवीएस मोटर कंपनी आपनी काई मोटरसाइकल लॉन्च कर रही है। कंपनी ने हालही में आपनी नई  TVS Raider 125 को लॉन्च किया था। फिर, अभी हालही में टीवीएस मोटर कंपनी ने आगामी 15 अक्टूबर को भारतीय बाजार में अपनी पहली एडवेंचर मोटरसाइकल मोटरसाइकल अपाचे आरटीएक्स 300 लॉन्च करने जा रही है, जो कि एडीवी सेगमेंट में बाकी कंपनियों के लिए परेशानी खड़ी करेगी। कंपनी ने पहले ही इस का लुक दिखाया है जानेंगे क्या-क्या रहेंगी खूबियों।

डिज़ाइन और लुक में क्या खास होगा?

TVS ने मार्च 2025 में ही RTX 300 का डिज़ाइन पेटेंट फाइल किया था, और कई बार इसकी टेस्टिंग के दौरान भी झलक देखने को मिली हैं। पेटेंट इमेज और टेस्ट मॉडल दोनों ने ही बाइक के डिज़ाइन की पुष्टि की है। TVS की इस पहली एडवेंचर टूरर में सामने की तरफ ट्विन LED हेडलाइट्स और LED टर्न इंडिकेटर्स मिलेंगे। बाइक का मस्कुलर फ्यूल टैंक इसे एक आक्रामक और दमदार लुक देगा। साथ ही, इसमें एक पारदर्शी विंडशील्ड भी होगी, जो टूरिंग के दौरान हवा के दबाव को कम करने में मदद करेगी। पीछे की तरफ, RTX 300 में स्प्लिट-पिलियन ग्रैब रेल के साथ जुड़ा हुआ एक सामान रखने का रैक (luggage rack) और एक ऊपर उठा हुआ एग्जॉस्ट (upswept exhaust) होगा।

  • TVS  Apache RTX 300 लॉन्च 15 अक्टूबर को होगी लॉन्च।
  • 28.5 Nm का टॉर्क जेनरेत करती है।
  • ताकतवर इंजन के साथ और चौड़े टायर के साथ।
  • स्फटी और अच्छे फीचर्स के साथ।
  • कंपनी ने प्राइज की जानकारी नहीं दी है

नए इंजन से लैस

इंजन और पावर की बात करें तो अपकमिंग TVS Apache RTX 300 में कंपनी का ब्रैंड न्यू RT-XD4 इंजन देखने को मिल सकता है। इसमें 300cc का DOHC 4 वॉल्व सिंगल सिलिंडर लिक्विड कूल्ड इंजन देखने को मिल सकता है, जो कि 35 बीएचपी की मैक्सिमम पावर और 28.5 न्यूटन मीटर पिक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स देखने को मिल सकता है।

क्या रहेगा टायर का साइज?

इसमें 19 इंच के फ्रंट और 17 इंच के रियर अलॉय व्हील मिलेंगे, जिनमें फैट डुअल स्पोर्ट टायर लगे होंगे।अलॉय व्हील मिलेंगे, जिनमें फैट डुअल स्पोर्ट टायर लगे होंगे। अपाचे आरटीएक्स 300 में गोल्ड शेड फिनिश के साथ अपसाइड डाउन फ्रंट फॉर्क्स मिलेगा। बाकी इसके रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन मिलेगा।

Also Read

क्या रहेंगे सेफ्टी और फीचर्स?

टीवीएस अपाचे आरटीएक्स 300 मोटरसाइकल के फ्रंट और रियर, दोनों पहियों में में सिंगल डिस्क ब्रेक सेटअप के साथ ही डुअल चैनल एबीएस देखने को मिल सकता है। बाद बाकी इसमें आकर्षक फ्रंट फेसिया मिलेगा, जो कि लंबी विंडस्क्रीन की वजह से देखने में जबरदस्त लगेगा। इसमें बीफी नकल गार्ड, लगेज माउंटिंग पॉइंट्स और रियर लगेज रैक समेत काफी सारी खूबियां मिलती हैं। टेक फीचर्स की बात करें तो टीवीएस अपाचे आरटीएक्स में नई अपाचे आरटीआर 310 जैसा ही डिजिटल टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, SmartConnect एप सपोर्ट, म्यूजिक कंट्रोल, टर्न बाय टर्न नैविगेशन समेत काफी सारी और भी खूबियां मिलेंगी।

किस किस से मुकाबला हो सकता है?

यहां बता दें कि हाल में 350 सीसी से कम पावर वाली बाइक पर जीएसटी घटने के बाद माना जा रहा है कि आगामी टीवीएस अपाचे आरटीएक्स 300 की कीमत भी कम होगी और इसका मुकाबला रॉयल एनफील्ड, येज्दी, कावासाकी और हीरो मोटोकॉर्प जैसी कंपनियों के एडवेंचर मोटरसाइकल से होगा।

Top Stories
Related Post