बॉलीवुड एक्ट्रेस और राइटर ट्विंकल खन्ना इन दिनों अपने नए टॉक शो “Too Much with Kajol and Twinkle” को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। शो में ट्विंकल और काजोल की जुगलबंदी दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही है। इससे पहले सलमान खान और आमिर खान जैसे बड़े सितारे इस शो का हिस्सा बन चुके हैं, और अब हाल ही में आलिया भट्ट और वरुण धवन इसमें गेस्ट बनकर पहुंचे।
शो के दौरान आलिया और वरुण ने जहां जमकर मस्ती की, वहीं ट्विंकल खन्ना का एक खुलासा सबका ध्यान खींच लाया। इस दौरान ट्विंकल ने एक ऐसा किस्सा साझा किया, जिसने आलिया भट्ट को असहज कर दिया।
ऋषि कपूर के पोस्ट ने खड़ा कर दिया था विवाद
ट्विंकल खन्ना ने शो में बताया कि सालों पहले दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर ने उनके जन्मदिन पर एक ट्वीट किया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बड़ा बवाल मच गया। ट्विंकल ने कहा,
“मेरे जन्मदिन पर ऋषि कपूर ने बहुत उदारता से ट्वीट किया था कि जब मैं अपनी मां (डिंपल कपाड़िया) के पेट में थी, तब उन्होंने उन्हें गाना सुनाया था। बस, इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने मान लिया कि मैं ऋषि कपूर की नाजायज बेटी हूं।”
यह गलतफहमी इतनी तेजी से फैल गई कि खुद ऋषि कपूर को सामने आकर सफाई देनी पड़ी। उन्होंने दोबारा ट्वीट कर लिखा था—
“जन्मदिन मुबारक हो डियर। तुम अपनी मां के पेट में थीं, जब मैं 1973 में फिल्म बॉबी के दौरान उनके लिए गाना गा रहा था।”
आलिया भट्ट हुईं नर्वस
ट्विंकल के इस खुलासे के बाद शो का माहौल थोड़ी देर के लिए गंभीर हो गया। आलिया भट्ट visibly नर्वस और अनकंफर्टेबल हो गईं। तब काजोल ने ट्विंकल को रोकने की कोशिश की। हालांकि, ट्विंकल ने तुरंत मजाकिया अंदाज में कहा—
“मैं तुम्हारी ननद नहीं हूं।”
इस पर वरुण धवन हंसते हुए बोले—
“उन्हें (आलिया) नहीं पता कि वह कैसे रिएक्ट करें।”
डिंपल कपाड़िया और ऋषि कपूर का जुड़ाव
गौरतलब है कि ट्विंकल खन्ना की मां डिंपल कपाड़िया ने ऋषि कपूर के साथ कई फिल्मों में काम किया है। दोनों की जोड़ी को 70 और 80 के दशक में दर्शकों ने खूब पसंद किया था। शायद यही वजह रही कि ऋषि कपूर का मजाकिया अंदाज सोशल मीडिया पर गलत तरीके से समझ लिया गया और ट्विंकल खन्ना को उस समय अनचाही सुर्खियों में आना पड़ा।