बिग बॉस 19: सलमान खान ने मृदुल तिवारी को दिया रियेलिटी चेक, बोले- “फॉलोअर्स वोट नहीं दिलाएंगे”

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

बिग बॉस 19: सलमान खान ने मृदुल तिवारी को दिया रियेलिटी चेक, बोले- "फॉलोअर्स वोट नहीं दिलाएंगे"

टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 19 हर बीतते दिन के साथ और दिलचस्प होता जा रहा है। बीते हफ्ते जहां नतालिया और नगमा मिराजकर शो से बाहर हुईं, वहीं दर्शक इस बार के वीकेंड का वार का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सामने आ चुका है, जिसमें सलमान खान सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और कंटेंट क्रिएटर मृदुल तिवारी को सीधा रियेलिटी चेक देते नजर आ रहे हैं।

सलमान खान ने लगाई मृदुल की क्लास

प्रोमो वीडियो में सलमान खान मृदुल तिवारी से कहते हैं—

 “आप हमेशा किसी की छत्रछाया में चल रहे हो। प्लस वन की कैटेगरी में नजर आ रहे हो आप। कितने फॉलोअर्स हैं आपके?”

इस पर मृदुल जवाब देते हैं—”35 मिलियन फॉलोअर्स।”

Also Read

इसके बाद सलमान खान उन्हें समझाते हुए कहते हैं—

आपको लगता है कि चाहे आप कुछ भी करो या न करो, इतने वोट तो आ ही जाएंगे। नहीं देगा कोई। जब यहां गेम में नजर नहीं आओगे, तो आपके फॉलोअर्स भी वक्त आने पर हाथ खड़े कर देंगे।”

सलमान का यह बयान साफ इशारा करता है कि सिर्फ सोशल मीडिया की पॉपुलैरिटी शो में टिके रहने के लिए काफी नहीं है।

पिछले हफ्ते फराह खान ने संभाली थी कमान

पिछले वीकेंड का वार में सलमान खान की जगह फराह खान ने शो को होस्ट किया था। इस दौरान अक्षय कुमार और अरशद वारसी भी अपनी फिल्म जॉली एलएलबी 3 के प्रमोशन के लिए बिग बॉस के घर पहुंचे थे। वहीं, इस एपिसोड में नतालिया और नगमा मिराजकर को सबसे कम वोट मिलने के कारण घर से बाहर जाना पड़ा।

Top Stories
Related Post