यूट्यूबर रचना गुर्जर ने अपने वीडियो के जरिए पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

यूट्यूबर रचना गुर्जर ने अपने वीडियो के जरिए पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

मध्य प्रदेश की शिवपुरी जिले के मगरोनी इलाके की युटुब रचना गुर्जर अपने मामले को लेकर सुर्खियों में है दरअसल रचना अपने वीडियो के माध्यम से पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठा रही है जिसके बाद यह मामला और गंभीर होता नजर आ रहा है। 

रचना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक वीडियो बनाया जिसमें वह पुलिस पर गंभीर आप लग रही है उनका कहना है कि मेरे साथ 10 लाख के जेवरात चोरी हुए हैं और यह पूरी घटना सीसीटीवी कमरे में कैद हो गई है जिसमें साफ समझ में आ रहा है कि आरोपी कौन है लेकिन पुलिस इस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार ना करते हुए, आरोपियों के खिलाफ शक्ति न दिखाते हुए इस पूरे मामले में ढील डाल रही है।

यूट्यूबर रचना की इस वीडियो पर पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया ने जवाब तलब करते हुए कहा कि इस मामले में कानूनी तरीके से ही कार्य किया जाएगा, ना की सोशल मीडिया पर डाले पोस्ट के दबाव से। साक्ष्यों के आधार पर ही मामले की जांच होगी और इस मामले में दूर-दूर तक लापरवाही नहीं बढ़ती जा रही है।

Related Post