CM मोहन यादव का कमाल: 150 साल बाद जंगली भैंसों की होगी वापसी 

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

CM मोहन यादव का कमाल: 150 साल बाद जंगली भैंसों की होगी वापसी 

मध्य प्रदेश मे जंगली भैंसो की वापसी हो रही है और यह समझौता मध्य प्रदेश ने असम के साथ किया है, जिसमें 3 साल में 50 भैंसों को मध्य प्रदेश लाया जाएगा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ट्वीट कर लिखा “बालाघाट जिले के सुपखार एवं टोपला क्षेत्र में जंगली भैंस पुनर्स्थापना अभियान का शुभारंभ”।

दरअसल मध्य प्रदेश में विलुप्त हो रही भैंसों की वजह से असम के साथ समझौता किया गया है कि मध्य प्रदेश के जीतो को असम भेजेंगे और असम से 50 जंगली भैंसे और गैंडे मध्य प्रदेश लाए जाएंगे। इसके पहले चरण में चार भैंसों को असम से कान्हा लाया जाएगा, चार भैंसों में से तीन मादा और एक नर भैंस शामिल है और गैंडो के दो जोड़े भी शामिल है। 

मध्य प्रदेश से असम को भी नई वन्यजीव के लिए सौगात मिलेगी, जिसमें मध्य प्रदेश सरकार अपने तीन बाघ और 6 मगरमच्छ भेजेगा। मध्य प्रदेश में करीबन 150 साल से विलुप्त हो रही जंगली भैंसो को दोबारा लाने के लिए मोहन यादव ने असम के साथ यह बेहतर समझौता किया है जिससे मध्य प्रदेश का वन्यजीव और बेहतर होगा।

Also Read

Top Stories
Related Post