ग्वालियर | ग्वालियर में शादी की खुशियां उस वक्त फीकी पड़ गईं जब नई बहू के लिए ले जाए जा रहे 15 तोला सोने के गहनों से भरा बैग सड़क पर गिर गया। हैरानी की बात यह है कि बैग गिरते ही वहां से गुजर रहीं दो महिलाएं उसे उठाकर रफूचक्कर हो गईं। घटना मुरार थाना क्षेत्र के सदर बाजार की है। यह पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है। वही पुलिस ने फुटेज के आधार पर महिलाओं की तलाश कर रही है।
जानें पुरा मामला
दअरसल घटना सोमवार श्याम की है। जब आदित्यपुरम में रहने वाले प्रोजेक्ट इंजीनियर कृपाल सिंह गुर्जर अपने भाई सुमित गुर्जर की शादी के बाद परिवार के साथ बाजार आए थे। सुमित शहडोल में आरक्षक हैं। परिवार नई बहू के लिए गहनों का बॉक्स खरीदने सदर बाजार पहुंचा था। इसी दौरान कार से उतरते समय दूल्हे की बहन के हाथ से गहनों का बैग सड़क पर गिर गया। बैग में करीब 15 तोला सोना था। जिसमें रानी हार, हाथफूल और अंगूठियां शामिल थीं।
पुलिस की कार्रवाई जारी
परिवार को जब बैग नहीं मिला तो मौके पर हंगामा हो गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आसपास की दुकानों के CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज में दो महिलाएं साफ तौर पर बैग उठाती नजर आई। महिलाएं पहले एक बर्तन की दुकान पर गई थीं। वहां से निकलते समय सड़क पर पड़ा बैग दिखा। उन्होंने बैग उठाकर अंदर झांका और गहने देखकर जल्दी-जल्दी वहां से निकल गईं। जिसकी कीमत 22 लाख के लगभग बताई जा रही है।
पुलिस का मानना है कि महिलाएं आसपास की ही रहने वाली हो सकती हैं। हुलिए के आधार पर पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि शादी वाले घर में इस घटना से मायूसी छा गई है। वही पुलिस का दावा है कि CCTV फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।