विजय और रश्मिका की उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग का जश्न रफ्तार पर है। रश्मिका और विजय अपनी शादी एक रॉयल अफेयर बनाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं। आज होने वाले संगीत में रश्मिका को एक ऐसा स्पेशल गिफ्ट मिलने वाला है। जो सीधा दिल से जुड़ा है।
क्या देंगी विजय की मां रश्मिका को प्रेशियस तोहफा ?
आज शाम लेक सिटी की लग्जरी होटल आईटीसी मीम एंड टॉक्स में होने वाली संगीत सेरेमनी में इमोशंस का तड़का लगेगा। विजय की मां माधवी देवरकोंडा, रश्मिका को अपनी खानदानी चूड़ियां गिफ्ट करेंगी। ये सिर्फ ज्वेलरी नहीं बल्कि रश्मिका को परिवार में बहू के रूप में एक्सेप्ट करने का एक इमोशनल तरीका है।
क्या है इस शादी का ट्विस्ट?
प्री वेडिंग मस्ती भी रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। पूल पार्टी और वॉलीबॉल के बाद अब वीरोश प्रीमियर लीग का शोर है, जहां दूल्हा और दुल्हन की टीमों के बीच में एक जबरदस्त क्रिकेट मैच हुआ। वहीं शादी में आपको दो अलग कल्चर का संगम भी देखने को मिलेगा। विजय की ट्रेडिशन से पहले तेलुगु, हिंदू रिचुअल्स होंगे और फिर शाम को रश्मिका के कल्चर के अकॉर्डिंग कोडवा ट्रेडिशन से दूसरी रस्में निभाई जाएंगी।
कब है शादी और रिसेप्शन ?
26 फरवरी यानी कल होने वाली इस प्राइवेट वेडिंग में नो मोबाइल फोन पॉलिसी लागू करी गई है। यानी कोई भी फोटो धोके से भी लीक नहीं ले पाएगा। इतना ही नहीं वेन्यू पर ट्रिपल लेयर सिक्योरिटी भी तैनात की गई है। उदयपुर में सुरक्षा का यह आलम है कि लोकल पुलिस और हैदराबाद स्पेशल टीम के साथ एक इंटरनेशनल सिक्योरिटी एजेंसी को भी तैनात किया गया है। ग़ौरतलब है कि शादी के बाद चार मार्च को हैदराबाद में एक मेगा रिसेप्शन होगा, जहां पूरा साउथ और बॉलीवुड आएगा।