ग्वालियर की तान्या मित्तल ने दिखाई कंडोम फैक्ट्री, देखे यहां

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

ग्वालियर की तान्या मित्तल ने दिखाई कंडोम फैक्ट्री, देखे यहां

बिग बॉस 19 में ग्वालियर की तान्या मित्तल की एंट्री हुई थी और इस शो में उन्होंने अपनी जगह अखिर तक बनाकर रखी। इस शो में तान्या काफी चर्चा में रही। साथ ही तान्या ने अपनी फैमिली और बिजनेस के बारे में कई बातें बताईं ,और अपनी साड़ी और ज्वैलरी से अपने बिजनेस को भी काफी प्रमोट किया।

जब तान्या बिग बॉस 19 के घर में थी तब उनको उनकी फेकनेस के लिए काफी ट्रोल्ड किया जा रहा था लेकिन जब वह बिग बॉस के घर से बाहर आई , तो उन्होंने अपने फैंस को वीडियो के जरिये साबित कर दिया कि, उनके पास अपना घर, लिफ्ट, गार्डन, गाड़ियां हैं जिन्हें देखकर उनके फैंस चौंक गए और तान्या की बातों पर विश्वास करने लगे। 

तान्या की कंडोम फैक्ट्री 

तान्या ने एक यूट्यूब चैनल (न्यूज़ पिंच ) में इंटरव्यू देते वक्त अपनी कंडोम फैक्ट्री के बारे में चर्चा की और उन्होंने प्रूफ के लिए रिपोर्टर को साथ ले जाकर अपनी फैक्ट्री के बारे में बताया। उनकी फैक्ट्री में उन्हें फूलों के बुके के साथ स्वागत किया गया, इसके बाद तान्या ने अपनी कंडोम की फैक्ट्री दिखाई और उन्होंने वीडियो में कहा कि “शो में मैंने जो भी कहा वो सब सच है।”