दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र समेत 131 को मिलेगा पद्म पुरस्कार। 

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र समेत 131 को मिलेगा पद्म पुरस्कार। 

देश के शीर्ष नागरिक पुरस्कार यानी पद्म पुरस्कारों की घोषणा हो चुकी है यह पुरस्कार गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर घोषित किये जाते हैं। इस बार पद्म विभूषण के लिए पांच नाम चुने गए हैं और पद्मभूषण के लिए 11 लोगों के नाम चुने गए हैं साथ ही पद्मश्री पुरूस्कार 113 लोगों को प्रदान किया जाएगा, जिन्होंने कला, शिक्षा, समाज सेवा, खेल जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान  दिए हैं। 

पद्म विभूषण नाम सूची 

दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। उनके साथ सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज केटी थॉमस, वायलिन वादक एन राजम, साहित्यकार पी नारायणन और केरल के पूर्व सीएम वीएस अच्युतानंदन को भी पद्म विभूषण मिलेगा।

पद्मभूषण नाम सूची 

पद्मभूषण नाम की सूची शामिल है अलका याग्निक, झारखंड के पूर्व सीएम दिवंगत शिबू सोरेन, ममूटी,उत्तराखंड के पूर्व सीएम भागत सिंह कोश्यारी, कल्लिपट्टी रामासामी पलानीस्वामी (मेडिसिन), एडमैन पीयूष पांडे (मरणोपरांत), डॉ. नोरी दत्तात्रेयुडु (मेडिसिन), एसकेएम मैइलानंदन (समाज सेवा), शतावधानी आर गणेश (कला),विजय अमृतराज (खेल), उदय कोटक (उद्योगपति) वीके मल्होत्रा (मरणोपरांत, सार्वजनिक मामले) वेल्लप्पल्ली नटेसन (सार्वजनिक मामले)।

पूर्ण सूची में महाराष्ट्र से 15 नाम, तमिलनाडु से 13 नाम, उत्तर प्रदेश से 11 नाम सबसे अधिक शामिल है यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किए जाएंगे।