शमशान की जमीन को लेकर हुआ बवाल

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

शमशान की जमीन को लेकर हुआ बवाल

ग्वालियर | ग्वालियर की कोठी गांव के ग्रामीणों ने शमशान की जमीन के लिए आज लाश रखकर 4 घंटे चक्का जाम किया। विक्की फैक्ट्री चौराहे पर 45 डिग्री तापमान की गर्मी में महिला पुरुषों और बच्चों ने सड़क पर चार घंटे तक जाम लगाया।  चक्का जाम के चलते झांसी और गुना शिवपुरी की तरफ से आने वाले वाहनों की लंबी कतारे लग गई। ग्वालियर के कोठी गांव में रहने वाले लोग शमशान की जमीन न होने से परेशान है लोगों को खेतों में ही अंतिम संस्कार करना पड़ता है।  कुछ दिन पहले प्रशासन ने जमीन चिन्हित की थी। कुछ भूमाफिया होने काम नहीं होने दिया। ऐसे में परेशान लोगों ने आज गांव के एक बुजुर्ग की मौत होने के बाद लोगों में मोर्चा खोल दिया। और शमशान की जमीन के लिए विक्की फैक्ट्री चौराहा पर छक्का जाम कर दिया। लोगों का कहना था कि जब तक शमशान की काम नहीं शुरू होगा तब तक वह चक्का जाम नहीं खोलेंगे। चक्का जाम के चलते पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। करीब 4 घंटे तक समझाइए देने के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन की सलाहमनी और चक्काजाम खत्म किया। प्रशासन ने शमशान की जमीन पर कल से ही काम शुरू करने का भरोसा दिलाया उसके बाद ही चक्कजाम खत्म हुआ।