थीम रोड पर खुला व्यंजनों का पिटारा: ONE7 FOOD ZONE

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

थीम रोड पर खुला व्यंजनों का पिटारा: ONE7 FOOD ZONE

ग्वालियर में खाने के शौकीन के लिए एक बहुत ही दिलचस्प और स्वादिष्ट सा “one7 food zone”  खुल चुका है जो की स्थित है थीम रोड पर कटोरा ताल के सामने। हाल ही में इसका उद्घाटन जनवरी 2026 में हुआ है। यह प्रोजेक्ट शहर के युवाओं के लिए खुली जगह में एक “हैंगआउट स्पॉट” बनकर तैयार हुआ है।

यह प्रोजेक्ट एक “फ़ूड हब” के रूप में तैयार किया गया है जहाँ कई तरह के फ़ूड स्टॉल्स उपलब्ध हैं। शहर के युवा अपने मित्रों के साथ इस जगह समय बिता सकते हैं। यहाँ खाने की क़ीमत 200-400 रुपए तक है।

यहाँ साउथ इंडियन, चाइनीज़, आइस क्रीम स्टॉल्स, इटालियन, नार्थ इंडियन, शेक और भी कई तरह के स्टॉल्स उपलब्ध हैं। बाहर बैठने के लिए टेबल-कुर्सी कि भी काफ़ी अच्छी व्यवस्था है।  आपको बार-बार खाना लेने जाने कि भी समस्या नहीं उठानी पड़ेगी क्युकी वहाँ पर स्थित कुछ लोग खाने कि सेवायें टेबल पर ही प्रदान करते हैं।

यह फ़ूड ज़ोन खुली जगह में आस-पास के माहौल को देखते हुए बनाया गया है। यह बहुत ज़्यादा महँगा नहीं है, इसकी इसी खासियत की वजह से यह बहुत चर्चा में है।

यहाँ कि सबसे लोकप्रिय डिशेज:

दिल्ली के देसी घी के पराठे: यहाँ के “दिल्ली पराठा” के देसी घी के बने पराठे बहुत चर्चा में हैं जो कि 7 तरह के व्यंजनों (अचार, सब्जी, दही, सॉस आदि) के साथ परोसा जाता है।

साउथ इंडियन: यहाँ की इडली और डोसा का स्वाद बहुत ही लज़ीज़ माना जाता है। जो कि साउथ इंडियन खाने के शौकीन के लिए बहुत ही अच्छा विकल्प है।

80 रुपए वाली थाली: बजट में आने वाली यह थाली कॉलेज छात्रों और मिडिल क्लास फैमिली के लिए काफ़ी चर्चित है।

चाइनीज़ प्लैटर: अगर आप चाइनीज फ़ूड के शौकीन हैं तो यहाँ का चाइनीज प्लैटर (मंचूरियन, नूडल्स, फ्राइड राइस) ज़रूर ट्राय करें।

शेक और आइसक्रीम: One 7 Food Zone के पास उनके खुद के आइसक्रीम क्रीम पार्लर और शेक हैं जो कि बहुत पसंद किए जाते हैं।

अब दिल्ली का स्वाद ग्वालियर में भी मिलेगा। कुल मिलाकर one7 food zone ग्वालियर में खाने के शौकीन के लिए काफ़ी अच्छा है, काफ़ी आकर्षित और बजट फ्रेंडली भी है।