ग्वालियर | मध्य प्रदेश में ग्वालियर में भी आज मेडिकल स्टोर की हड़ताल का प्रभाव देखने को मिल रहा है। यह प्रभाव ऑल इंडिया ऑफ केमिस्ट एसोसिएशन एंड ड्रगिस्ट के आवाहन के जरिए किया जा रहा है जो मध्य प्रदेश में ही नहीं बल्कि देशभर में मेडिकल स्टोर की हड़ताल जारी है देश भर में लगभग 12 लाख से 15 लाख मेडिकल स्टोर मौजूद है जिसमें से लगभग 12 लाख से ज्यादा मेडिकल स्टोर ने हड़ताल की है।
अगर ग्वालियर की बात करें तो ऑल इंडिया केमिस्ट एसोसिएशन की बैनर तले ग्वालियर में भी आज दवा कारोबारी की हड़ताल है। ग्वालियर में आज लगभग 2200 मेडिकल स्टोर और थोक दवा कारोबार बंद है। हालाकि सरकारी और निजी अस्पतालों के मेडिकल इस आंदोलन से मुक्त हैं। दवा कारोबारी के मुताबिक ऑनलाइन दवा कारोबार पर रोक लगाई जाए, कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा भारी डिस्काउंट देने पर रोक लगाई जाए साथ ही नकली दावों की रोक लगाने के लिए यह सांकेतिक आंदोलन किया जा रहा है। अगर सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा।