ग्वालियर | ग्वालियर पुलिस ने आज उन लोगों को बड़ी सौगात दी है,जिनके मोबाइल गुम या चोरी हो गए थे। पुलिस ने आज “तेरा तुझको अर्पण” अभियान के तहत 571 लोगों को एक करोड़ 41 लाख रूपए कीमत के मोबाइल लौटाए। चोरी या गुम हुए अलग अलग राज्यों से बरामद किए हैं।
जानें मामला
पुलिस कंट्रोल रूम में आज SSP ने “तेरा तुझको अर्पण” अभियान के तहत ग्वालियर के 571 लोगों को एक करोड़ 41 लाख रुपए कीमत के मोबाइल लौटाए हैं। ये मोबाइल पिछले महीनों में गुम ये चोरी हुए थे। क्राइम पोर्टल में FIR दर्ज होने के बाद ग्वालियर पुलिस ने इन मोबाइल को अगल अलग राज्यों से बरामद किए थे। वहीं 5 ऐसे मोबाइल है जिनको लोगों ने पुलिस तक पहुंचाए थे। पुलिस ने इन लोगों को भी सम्मानित किया। SIR में लगी शिक्षिका सपना श्रीवास्तव का मोबाइल गुम होने से काम मे दिक्कत हो रही थी, वहीं प्रायवेट अस्पताल में रिशेप्सनिस्ट की नौकरी करने वाली आशिया खान का मोबाइल गुम हुआ था आज पुलिस ने लौटाया तो इनके चहरे खिल उठे। सभी लोगों ने पुलिस को थैंक्स कहा।