राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में नया मोड़ आया है जहां सोनम रघुवंशी को 11 महीने जेल के बाद जमानत मिल गई है इस मामले में कानून की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं राजा की मां ने कहा “पैसों का खेल है, लड़की होने से बच गई”।
जानें मामला
दरअसल मध्य प्रदेश के इंदौर में मई 2025 में राजा रघुवंशी हत्याकांड का मामला हुआ था और इस मामले को अंजाम दिया था उसकी बीवी सोनम रघुवंशी ने। जब सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी हनीमून के लिए मेघालय गए हुए थे उसी वक्त सोनम रघुवंशी ने मौका देखा और अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ इस वारदात को अंजाम दिया। राज कुशवाहा के साथ उसके कुछ साथी भी इस प्लान का हिस्सा थे।
वारदात को कैसे दिया अंजाम
सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज में अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर राजा रघुवंशी को मेघालय से मारने की योजना बनाई, राजा रघुवंशी को रिवाल्वर से मारने का प्लान था लेकिन पुलिस के मुताबिक राजा को कुल्हाड़ी से लगभग 7 से 8 बार वार किया और खाई में फेंक दिया गया, लेकिन पुलिस ने राजा को टैटू के जरिए शव बरामद कर लिया था।
पुलिस और कोर्ट का एक्शन
इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था जिसमें सोनम रघुवंशी, उसका प्रेमी राज कुशवाहा और कुछ साथी भी थे 11 महीने तक सोनम रघुवंशी को जेल में भी रखा गया, और जब सजा का समय आया, तब सबूत नष्ट कर दिए गए और दस्तावेज में गिरफ्तारी स्पष्ट नहीं हुई। जिसमें कोर्ट ने सोनम की तीन याचिकाएं खारिज कर दी गई और चौथी पर 27 अप्रैल 2026 को उसे जमानत मिल गई। इस मामले में सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।