5 महीने से लापता ‘लड्डू गोपाल’ की तलाश में जुटी SIT

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

5 महीने से लापता 'लड्डू गोपाल' की तलाश में जुटी SIT

ग्वालियर | मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक युवती के नन्हे लड्डू गोपाल को तलाशने के लिए IG ने SIT बनाई है। ग्वालियर निवासी विजया शर्मा के लड्डू गोपाल 29 जनवरी को चोरी हो गए थे। महाराजबाड़ा इलाके में विजया के लड्डू गोपाल खोए थे। तब से लेकर आज तक विजया अपने लड्डू गोपाल को तलाश में बाजारों में भटक रही है दर्जनों बार पुलिस से गुहार लगाई, विजया की गुहार के बाद ग्वालियर IG अरविंद सक्सेना ने लड्डू गोपाल तलाशने के लिए SIT विशेष जांच दल बनाया है, इसमे तीन थानों की पुलिस लड्डू गोपाल को तलाशेगी।

जानें पूरा मामला

ग्वालियर के अलका पुरी में रहने वाली विजया शर्मा 29 जनवरी को बहन के साथ माधौगंज बाजार में खरीदारी करने पहुंची थी। इस दौरान वह अपने साथ घर से लड्डू गोपाल की छोटी मूर्ति भी लेकर गई थी। बाजार की भीड़-भाड़ के बीच अचानक वह मूर्ति कहीं खो गई, मूर्ति के गायब होने का एहसास हुआ तो विजया ने आसपास तलाश की, लेकिन मूर्ति का कोई सुराग नहीं मिल सका।

विजया को करीब 20 साल पहले ये लड्डू गोपाल की मूर्ति दी थी, इस मूर्ति को विजय बचपन से ही अपना भाई मानती थी। पांच साल पहले उसकी मां का निधन हो गया। जिसके बाद यह मूर्ति ही उनके साथ जुड़ी सबसे खास निशानी बन गई थी। 

मूर्ति खोने के बाद महिला मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई है। विजया कई महीनों से अपने स्तर पर बाजार और आसपास के क्षेत्रों में लड्डू गोपाल को तलाशा, लेकिन जब कोई सफलता नहीं मिली तो वह कोतवाली थाने पहुंची। विजया ने आम लोगों से भी भावुक अपील की है कि यदि किसी को यह लड्डू गोपाल की मूर्ति मिले या उसके बारे में कोई जानकारी हो, तो कृपया उसे लौटाने में मदद करें। उसने यह भी घोषणा की है कि जो व्यक्ति उसकी मूर्ति वापस लाकर देगा, उसे उचित इनाम दिया जाएगा। 


लड्डू गोपाल की तलाश में SIT गठित की गई

लड्डू गोपाल की तलाश में विजय पिछले 5 महीने से भटक रही है। विजय माधवगंज जनकगंज और कोतवाली के बाजारों में लड्डू गोपाल को तलाशती है।  इस दौरान विजया ने दर्जनों बार पुलिस का दरवाजा खटखटाया। विजया ने कोतवाली, जनकगंज और माधौगंज थाना पुलिस ने आवेदन दिए जहां पुलिस वालों ने कुछ दिन तलाश और कुछ लोगों से पूछताछ के बाद हाथ खड़े कर दिए।  अभिजिया लगातार जनसुनवाई में पहुंची और उसके बाद ग्वालियर संभाग के IG अरविंद सक्सेना के पास पहुंचकर ने अपनी दास्तान सुनाई। लड्डू गोपाल के प्रति भक्ति और लगाव देखकर IG भी भावुक हो गए।  IG ने लड्डू गोपाल को तलाशने के लिए SIT बनाने के आदेश दिए। CSP किरण अहिरवार ने SIT बनाई जिसमे कोतवाली थाना प्रभारी के साथ ही जनकगंज और माधौगंज थाने के 6 पुलिसकर्मी शामिल है। 

Related Post