ग्वालियर | मध्यप्रदेश क्रिकेट और महिला क्रिकेट के लिए आज का दिन ख़ास बन गया है। जब ग्वालियर में आज डा वन (Da One) हाई परफॉर्मेंस सेंटर की शुरुआत हुई। आदित्य वर्ल्ड अकादमी में इंटरनेशनल क्रिकेटर शिखर धवन ने “हाई परफॉरमेंस सेंटर” का शुभारंभ किया। इस दौरान MPCA अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया और पूर्व क्रिकेटर सबा करीम भी मौजूद रहे।
धवन ने कहा कि ये सेंटर युवा खिलाड़ियों को तराशने का काम करेगा। MPL की फ्रेंचाइजी बुंदेलखंड बुल्स के मालिक रोहित वाधवा हाई परफॉरमेंस सेंटर का संचालन करेंगे। यहां युवा खिलाड़ियों को इंटरनेशनल स्तर की ट्रेनिंग मिलेगी। धवन ने कहा कि MPL के जरिए मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को आगे आने का मौका मिल रहा है। इसके लिए MPCA और MPL चेयरमैन महान आर्यमन सिंधिया को धन्यवाद दिया। MPCA और MPL के चेयरमैन महान आर्यमन सिंधिया ने कहा कि परफॉरमेंस सेंटर के जरिए ग्रामीण क्रिकेटरों को भी आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।