प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल का दौरा किया। पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट और असम के बारपेटा विधानसभा क्षेत्र की जनसभा में शामिल हुए। यह जनसभा राज्यों के विधानसभा चुनाव 2026 के लिए की गई थी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की भवानीपुर और असम के बारपेटा की जनसभा में जनता का उत्साह देखते हुए कहा कि “जो उत्साह मैं यहां देख रहा हूं, जो जोश मैं पूरे असम में देख रहा हूं। वो अद्भुत है, अभूतपूर्व है। और ये जो जनता जनार्दन दूर दूर तक रोड पर भी खड़े रहने की जगह नहीं है। ये मैदान भर चुका है। मैंने गुजरात में सालों तक काम किया है। अगर मुझे सुबह 10 से 11 बजे मीटिंग करनी हो तो, मैं इतने लोग इकट्ठे नहीं कर पाता था। आपने तो रिकॉर्ड तोड़ दिया। मैं आपके उत्साह, ये उमंग और हमें आशीर्वाद देने के लिए आए हैं। मैं फिर से आपको प्रणाम करता हूं।”
#WATCH भवानीपुर, बारपेटा: पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा," जो उत्साह मैं यहां देख रहा हूंं और जो जोश मैं पूरे असम में देख रहा हूं वो अद्भूत है और ये जो जनता जनार्दन दूर-दूर सड़क पर भी दिख रहे हैं खड़े रहने की जगह नहीं है ये मैदान भर चुका है मैंने गुजरात में सालों तक काम किया है लेकिन… pic.twitter.com/lgsa1G65VA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 6, 2026
मोदी ने आगे कहा “असम की जनता ने इस बार दो काम पक्के कर लिए हैं। एक असम में बीजेपी एनडीए सरकार की हैट्रिक लगेगी। और दूसरा काम क्या है करने वाले पता है आपको, पता है मैं बताता हूं और दूसरा काम जो होने वाला है कांग्रेस के शाही परिवार के जो नामदार है ना, जो दिल्ली में बैठे हैं। असम के चुनाव के नतीजे के बाद उनकी हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड भी असम के लोग ही बनायेंगे। तो बीजेपी की हैट्रिक और शाही परिवार के नामदार की पराजय की सेंचुरी। आज बारपेटा का एक जनसभा एक ही घोषणा कर रहा है। आपको यह बार। आपको यह बार। आपको यह बार। आपको यह बार बीजेपी सरकार आपको यह बार एनडीए सरकार।”
#WATCH भवानीपुर, बारपेटा: पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा," असम की जनता ने इस बार दो काम पक्के कर लिए हैं। एक तो इस बार असम में भाजपा-एनडीए की हैट्रिक लगेगी और दूसरा काम कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार जो दिल्ली में बैठे हैं, उनकी हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड भी असम के लोग ही बनवाएंगे।… pic.twitter.com/otk5hWqIj8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 6, 2026