पीएम मोदी ने असम पहुंचकर तोड़ी चाय की पत्ती, जीता श्रमिकों का दिल

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

पीएम मोदी ने असम पहुंचकर तोड़ी चाय की पत्ती, जीता श्रमिकों का दिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी की 1 अप्रैल 2026 को असम के डिब्रूगढ़ का दौरा किया। डिब्रूगढ़ के चाय बागान में काम कर रही श्रमिकों से मोदी ने बातचीत की और मोदी ने उनके योगदान की सराहना भी की। पीएम मोदी ने उन महिलाओं के साथ खुद चाय की पत्तियां तोड़ी और फोन से सेल्फी भी खिंचवाई। 

पीएम मोदी का असम दौरा हमेशा की तरह इस बार भी खास रहा, खासकर डिब्रूगढ़ के चाय बागान में मोदी ने महिलाओं के साथ बातचीत कर उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई। ऐसा माना जाता है कि डिब्रूगढ़ असम चाय का हब है। ज्यादातर दुनिया भर में असम से ही चाय की पत्ती भेजी जाती है यहां की चाय बड़ी मशहूर है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर फोटोस शेयर कर लिखा “डिब्रूगढ़ के चाय बागानों में काम करने वाली महिलाओं के साथ शानदार बातचीत हुई!” उन्होंने आगे “डिब्रूगढ़ के चाय बागान में सुबह का अच्छा समय बीता!”

पीएम मोदी ने x पर फोटोस शेयर कर लिखा ” डिब्रूगढ़ के चाय बागान में महिलाओं ने जगत जननी मां को समर्पित एक गीत गाया। यह देखकर आश्चर्य होता है कि वह अपनी संस्कृति और जड़ों से कितनी गहराई से जुड़ी हुई है।”

पीएम मोदी ने वहां के मजदूरों के लिए कहा कि “मेरे लिए तो यह मेरे Tea Garden के मजदूरों का सम्मान करना मतलब मैं खुद एक कर्ज उतार रहा हूं। क्योंकि आप चाय बागान में काम करते थे। दूर सुदूर गुजरात में मेरे गांव में वो चाय की पत्ती पहुंचती थी और मैं चाय बेच बेचकर यहां तक पहुंच गया।”