ग्वालियर में नवविवाहिता की मौत, क्या दहेज प्रताड़ना या मोबाइल रिचार्ज विवाद ?

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

ग्वालियर में नवविवाहिता की मौत, क्या दहेज प्रताड़ना या मोबाइल रिचार्ज विवाद ?

ग्वालियर | ग्वालियर में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पति के मुताबिक मोबाइल रिचार्ज न कराने से नाराज होकर पत्नी ने फांसी लगाई है। वहीं मायके वालों ने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच के लिए मृतका के शव का पीएम करवा रही है, पीएम रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

जानें पूरा मामला

ग्वालियर की मुरार थाना क्षेत्र के घोसीपुरा इलाके में रहने वाली 23 साल की सोनम रजक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सोनम ने अपनी ससुराल में ही फांसी लगाकर खुदकुशी की।  सोनम की फरवरी 2026 में ही ग्वालियर निवासी निखिल रजक से शादी हुई थी। निखिल ग्वालियर में होटल में काम करता है। निखिल के मुताबिक  वह अपने घर में वाईफाई लगा के रखना है लिया आजा सनम का मोबाइल रिचार्ज नहीं कराया था।  जब वह अपनी ड्यूटी पर चला गया तो शाम 6:00 बजे के करीब उसने अपनी पत्नी का मोबाइल रिचार्ज करा कर उसे फोन किया तो उसे फोन नहीं रिसीव किया। इसके बाद निखिल ने अपने परिवार वालों को खबर दी परिवार वालों ने देखा तो दरवाजा अंदर  से बंद था। थोड़ी ही देर बाद होटल से निखिल घर पहुंच गया और फिर दरवाजा तोड़ा तो सोनम फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी।  सनम के मायके वालों का आरोप है कि पति निखिल उसे दहेज में अच्छी बाइक देने की मांग कर रहा था और इसके लिए लगातार प्रताड़ित करता था।  मुरार पुलिस में सोनम के शव का पोस्टमोटम कराया है पीएम रिपोर्ट के आधार पर मामले की आगे विवेचना होगी।