लेनदेन के विवाद में हुआ कत्ल, मुख्य आरोपी अभी भी फरार

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

लेनदेन के विवाद में हुआ कत्ल, मुख्य आरोपी अभी भी फरार

मध्य प्रदेश के मुरार थाना के बंशीपुरा इलाके में मोनू राजे की सनसनीखेज हत्याकांड हुआ था। मोनू का 5 हज़ार रुपए के लेनदेन में पड़ोसी गोलू कटारे से विवाद था। बुधवार दोपहर गोलू कटारे मोनू के घर पहुंचा और मोनू को बुलाया। मोनू के नीचे पहुंचते ही आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर गोलू कटारे, उसके भाई नवीन कटारे और बहन रजनी कटारे ने चाकू निकाल लिए और मोनू पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मोनू को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे  मृत घोषित कर दिया था। हमले के दौरान मोनू की मां सुनीता राजे बेटे को बचाने के लिए बीच में आ गईं थी जिन्हें घायल हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद तीनों आरोपी घर छोड़कर भाग गए। 

मुरार पुलिस ने हत्या और जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई थीं। मुरार पुलिस को गुरुवार तड़के सूचना मिली, जिसके बाद आरोपी नवीन कटारे और रजनी कटारे को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। वहीं मुख्य आरोपी गोलू कटारे अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।