आधी रात भैंस चुराने आए बदमाशों ने किसान को मारी गोली

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

आधी रात भैंस चुराने आए बदमाशों ने किसान को मारी गोली

ग्वालियर । ग्वालियर के बिजौली थाना क्षेत्र के पारसेन गांव से अजीबो- गरीब मामला सामने आया है। भैंस चुराने आए चार बदमाशों ने किस पर गोली मारकर हमला कर दिया, किसान के मुताबिक गोली सीधे पैर में जा लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल के मुताबिक पुरानी राजेश को लेकर यह मामला उजागर हुआ। किसान ने पुलिस में फिर दर्ज कराई है जिससे पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

जानें पूरा मामला 

दरअसल घटना बिजौली थाना क्षेत्र के पारसेन गांव में देर रात 12 बजे पारसेन गांव में हुई है। पारसेन निवासी गिर्राज सिंह गुर्जर घर के बाहर सो रहा था। मवेशी भी घर के पास बंधे हुए थे। इसी दौरान हैवरन सिंह, कल्लू, अमित और शंभू गुर्जर निवासी कुम्हेर सिंह  वहां पहुंचे और भैंस खोलने लगे। गिर्राज का कहना है कि उनकी आहट से उसकी नींद खुल गई। भैंस चोरों को देखकर उसने शोर मचा दिया और उन्हें पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान बदमाशों ने उस पर बंदूक से फायर कर दिया। गोली सीधे उसके पैर में जा धंसी। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग जाग गए तो चारों आरोपी उसे घायल हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए जहां उसका इलाज चल रहा है। 

गिर्राज और उसके परिजन गोली की आवाज सुनकर जागने की बात कह रहे हैं। लेकिन आसपास के लोगों ने गोली चलने की आवाज ही नहीं सुनी। इसके अलावा जिन लोगों पर गिर्राज ने गोली मारने का आरोप लगाया है उन्हीं लोगों ने छह दिन पहले गिर्राज और उसके चाचा बृजेंद्र सिंह उर्फ कक्का गुर्जर के खिलाफ फायरिंग की शिकायत दर्ज कराई थी। 

पुलिस के मुताबिक 

पुलिस के मुताबिक बृजेंद्र सिंह पुराना अपराधी है। उसकी शंभू सिंह गुर्जर और उसके परिवार से गांव में वर्चस्व को लेकर लंबे समय से दुश्मनी चली आ रही है। छह दिन पहले हुई फायरिंग की शिकायत भी इसी रंजिश से जुड़ी बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान ले रही है और फोरेंसिक टीम से भी जांच कराएगी, जिसे सबूत को गहराई से इखट्टा किया जा सके।

Related Post