भोपाल की पटाखा दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरा- तफरी

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

भोपाल की पटाखा दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरा- तफरी

मध्य प्रदेश के भोपाल में पटाखा दुकान में भीषण आग लग गई। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात हुआ। जब हादसा हुआ तब बड़ी मात्रा में दुकान में पटाखे मौजूद थे। आग लगते ही एक-एक करके पटाखे फूट रहे थे पूरी दुकान में आग लग गई, यह आग  एक चिंगारी से निकली, जिसने पूरी दुकान को तबाह कर दिया। दुकान में मौजूद पटाखा की वजह से दुकान के अंदर से लगातार पटाखों के ब्लास्ट की आवाज आ रही थी इसके बाद आसपास के लोग अपने घर से बाहर निकल आए, वहां मौजूद लोगों के बीच गई और सभी लोग घबरा गए। 

पटाखे की दुकान के पास पेट्रोल पंप भी मौजूद था और साथ ही थोड़ी ही दूरी पर पटाखा बाजार भी स्थित है गनीमत रही कि आग पटाखा दुकान पर ही लगी, लेकिन पटाखा दुकान में आग लगने से काफी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन और लोगों को भय था कि आग कहीं पेट्रोल पंप, किसी के घर या फिर पटाखा बाजार तक ना फैल जाए।

पटाखा दुकान के आसपास मौजूद घरों के लोगों ने धमाकों की आवाज सुनकर तुरंत पुलिस और ऑफ फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत आग को काबू करने के लिए फायर ब्रिगेड गाड़ी एक्शन मोड में आई और काफी घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारण की जांच कर रही है।

Related Post