जो पाकिस्तान का हाल है वहीं हाल बांग्लादेश का होगा : मनोहर लाल खट्टर

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

जो पाकिस्तान का हाल है वहीं हाल बांग्लादेश का होगा : मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा में अरावली से जुड़े विवाद पर  केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि “अरावली क्षेत्र से जुड़े मानदंड कोई नए नहीं हैं यह मानद 2006 में भी जब कांग्रेस की सरकार थी तभी यही मानदंड तय किए गए थे उसे मानदंड में कुछ लोगों ने ही ढिलाई बरती उसको दोबारा से सख्ती से लागू करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने और कमेटी ने जो कहा है उसको आगे बढ़ाएंगे। किसी प्रकार की कोई अरावली को खतरा नहीं है जो दिल्ली के आसपास अरावली है वहां पर खनन प्रतिबंधित है वहां पर किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होता। वहां पर केवल दूधराज से कोई गैर कानूनी खाना ना हो इसलिए कुछ मॉडल बनाए गए हैं कांग्रेस के पास कोई विषय नहीं होता तो वह इस प्रकार के मुद्दे उठाने लगते हैं। “

बांग्लादेश मुद्दे पर भी केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टा ने कहा कि “बांग्लादेश में जो घटना हुई है  बड़ी दर्दनाक घटना है और इसका संज्ञान भारत सरकार ले रही है वहां की जनता जागरुक हो गई है बांग्लादेश को इसका जवाब निश्चित रूप से देना होगा वरना जो पाकिस्तान का हाल है वहीं हाल बांग्लादेश का होने वाला है।”

Top Stories
Related Post