चंडीगढ़ मेयर चुनाव, बीजेपी की धमाकेदार जीत

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

चंडीगढ़ मेयर चुनाव, बीजेपी की धमाकेदार जीत

आज यानी 29 जनवरी को हुए चंडीगढ़ नगर निगम मेयर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी जीत दर्ज की. जिसमें 1996 के बाद पहली बार हाथ उठाकर वोटिंग हुई इससे पहले 1996 में वोटिंग हुई थी । आज हुईं इस वोटिंग में बीजेपी को 18 वोट मिले, AAP को 11 और कांग्रेस को 7 वोट हासिल हुए। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में सौरभ जोशी ने शानदार जीत हासिल की जिसमें वह वार्ड नंबर 14 से चुने गए हैं। 

चंडीगढ़ नगर निगम में 35 पार्षद है जिसमें से एक वोट सांसद का था जहां बीजेपी के लिए 18 वोट हो गए थे और वही आम आदमी पार्टी के पास 11 वोट और कांग्रेस के पास सांसद का वोट मिलाकर कुल 7 वोट थे।

चंडीगढ़ नगर निगम मेयर चुनाव में कांग्रेस AAP को पीछे पछाड़कर, बीजेपी ने अपना राह आसान किया और बीजेपी ने मेयर पद के लिए सौरभ जोशी को मैदान में उतार दिया।

मेयर का क्या काम है ?

मेयर शहर का पहला नागरिक होता है जो नगर निगम की बैठकों की अध्यक्षता करता है और विकास की योजनाओं को मंजूरी देता है। जिससे विकास कार्य पूर्ण तरीके से हो सके।