लिव इन पार्टनर ने पेट्रोल डालकर युवती को जिंदा जलाया

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

लिव इन पार्टनर ने पेट्रोल डालकर युवती को जिंदा जलाया

ग्वालियर | ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में छतरपुर की युवती पुष्पा अहिरवार की मौत हो गई। लिव-इन पार्टनर मनोज कुशवाह पर पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप है। सब्जी का तेल मांगने पर मनोज ने पेट्रोल ले आया और आग लगा दी। गंभीर हालत में पुष्पा को ग्वालियर लाकर भर्ती कराया गया था। जिसकी सोमवार को बर्न वार्ड में इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी फरार हो गया है। वही कंपू थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर केस डायरी को छतरपुर जिला भेज दिया है।


जानें पूरा मामला

दअरसल वारदात 17 मई 2026 को छतरपुर के चंदला थाना क्षेत्र के गुड़ा खुर्द गांव में हुई थी। पुष्पा और मनोज कुशवाह चार साल से लिव-इन में रह रहे थे। दोनों का एक बच्चा भी है। बताया जा रहा है कि पुष्पा ने मनोज से सब्जी के लिए तेल मांगा था। इसी बात पर विवाद हुआ और मनोज ने पेट्रोल डालकर पुष्पा को जला दिया। आग में बुरी तरह झुलसी पुष्पा को मनोज खुद ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराकर भाग गया। जिसकी पुष्पा के परिजनों ने चंदला थाना पुलिस को शिकायत की। चंदला पुलिस ग्वालियर पहुंची और उससे बातचीत कर पुष्प के बयान लिए। जिसके बाद इलाज के दौरान सोमवार को पुष्पा की मौत हो गई। मौत से पहले पुष्पा का एक वीडियो सामने आया है। इसमें पुष्पा ने लिव-इन पार्टनर मनोज कुशवाह पर पेट्रोल डालकर जलाने के आरोप लगाए हैं। मृतक पुष्पा की बड़ी बहन संगीता अहिरवार ने आरोप लगाया है कि मृतक पुष्पा का पति मनोज गांव की ही गुड़िया नाम की युवती से शादी की थी उसे भी जलाकर मार दिया था इसी तरह दूसरी शादी भी एक युवती चेतना से की जिसे भी जला दिया लेकिन वहां मरने से बच गई लेकिन उसका शरीर आधा खराब हो गया जिस कारण वहां विकलांग हो गई। तीसरा उसकी बहन को प्यार के झांसे में लेकर उससे शादी की और उसे भी मार दिया अब वह चाहती है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। कंपू थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। चूंकि घटना छतरपुर के चंदला थाना क्षेत्र की है इसलिए केस डायरी चंदला थाना पुलिस को भेजी जा रही है। आरोपी मनोज कुशवाह वारदात के बाद से फरार है।