ग्वालियर में 15 साल की किशोरी के साथ इंस्टाग्राम फ्रेंड ने किया दुष्कर्म

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

ग्वालियर में 15 साल की किशोरी के साथ इंस्टाग्राम फ्रेंड ने किया दुष्कर्म

ग्वालियर | ग्वालियर की एक 15 साल की नाबालिग के साथ इंस्टाग्राम फ्रेंड ने गेस्ट हाउस ले जाकर रेप किया।  इस दौरान आरोपी ने किशोरी के आपत्तिजनक फोटो भी बना लिए थे बाद में इन फोटो को वायरल करने और परिवार को जान से मारने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था।  पीड़िता ने अपनी मां के साथ पड़ाव थाने में शिकायत की, पुलिस ने राजस्थान निवासी आरोपी पर रेप और पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दो है।

जानें पूरा मामला 

ग्वालियर के हजीरा इलाके में रहने वाली 15 साल की नाबालिग ने अपनी मां के साथ पड़ाव थाने में शिकायत दर्ज कराई है। नाबालिक ने बताया कि वो दसवीं क्लास की छात्रा है लगभग 1 साल पहले उसकी पहचान इंस्टाग्राम के जरिए राजस्थान के धौलपुर जिले के रहने वाले अदीव खान से हुई थी।  दोनों के बीच इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती प्यार में बदल गई। नाबालिग के मुताबिक 28 अप्रैल को शाम 5:00 बजे  ग्वालियर अदीव खान आया और मुझे गांधीनगर स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में ले गया। जहां अदीब में उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर अदीव खान ने मेरा मुंह दबा दिया। और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। बाद में अदीव खान ने उसे फोन पर बताया कि होटल में जो काम किया उसके फोटो है। पूरे फ़ोटो वायरल कर दूंगा, तुम्हारी अम्मी और बहन को जान से खत्म कर दूंगा। नाबालिग ने अपनी मां को पूरी घटना बताई, जिसके बाद मां के साथ नाबालिक ने पड़ाव थाने में शिकायत की। पुलिस ने शिकायत आरोपी राजस्थान निवासी आरोपी के खिलाफ  दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। 

Related Post