इंफ़्लूऐंसर पलक रजक केस में पति ने किया सरेंडर

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

इंफ़्लूऐंसर पलक रजक केस में पति ने किया सरेंडर

सोशल मीडिया इंफ़्लूऐंसर पलक रजक खुदकुशी मामले मे उसके पति अमित रजक ने आज पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। अमित ने खुद को आपको बेकसूर बताया और दावा किया कि पलक के पहले ही लड़को से सम्बन्ध थे और संभव है कि  उससे जुड़े मामलों के कारण उसने आत्महत्या की हो लेकिन पैसे के लालच मे उसके परिवार वाले दहेज़ के आरोप लगाकर इस मामले मे उसे फंसा रहे है। अमित के परिजनों ने पलक की दोस्तों के साथ आपत्तिजनक चैट, फोटो और वीडिओ भी सौपे. 

 

जानें पूरा मामला

दरअसल  पलक की शादी अप्रैल 2025 में एयरफोर्स में आउटसोर्स कर्मचारी अमित रजक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही सास और देवर कार की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। इस मामले मुरार पुलिस ने पति अमित सास और देवर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस ने केस दर्ज किया तो आरोपी पति अमित खुद पुलिस के पास पहुंच गया। अमित ने खुद को बेगुनाह बताया और मृतिका पत्नी पलक पर गंभीर आरोप लगाए। अमित ने कहा कि पलक का एक्स्ट्रा मेरिटरियल अफेयर था। उसके पास पूरे सबूत है। अमित का कहना है कि पलक को आईं फोन दिलाया था लेकिन अब वो 17 प्रो आइफोन मांग रही थी, उसका बॉय फ्रेंड है। 

   

आरोपी की बहन भी मीडिया के सामने आई. बहन लता ने भी कहा कि सरासर झूठे आरोप लगाकर परिवार क़ो फंसाया जा रहा है। पलक के वीडियो देख लो साफ दिख रहा है वह लड़को के साथ घूम रही है… उनके साथ बीयर और गांजा पी रही है।