ग्वालियर में पैसों की वजह से दोस्ती बनी दुश्मनी, जानें पूरा मामल

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

ग्वालियर में पैसों की वजह से दोस्ती बनी दुश्मनी, जानें पूरा मामल

ग्वालियर | ग्वालियर में कबाड़ा बीनने वाले दो दोस्तों के बीच ज्यादा पैसा कमाने की बात पर विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के बालाबाई के बाजार की है। घायल का जयारोग्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। वही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। 

जानें पूरा मामल

दरअसल शहर के माधव नगर लक्ष्मीगंज निवासी अशोक उर्फ देवेंद्र पाल कबाड़ा बीनने का काम करता है। वह कबाड़ का सामान बेचने के लिए बालाबाई के बाजार आया था। यहां उसका दोस्त गेंडे वाली सड़क निवासी सद्दाम खान भी कबाड़ा बेचने पहुंचा था। कबाड़ा बेचने के बाद शनिवार रात दोनों ने शराब पार्टी की। शराब के नशे में सद्दाम ने देवेंद्र से कहा कि वह उससे ज्यादा कबाड़ा बीनकर पैसे कमाता है। इसी बात पर दोनों में बहस शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर सद्दाम ने जेब से चाकू निकाला और देवेंद्र की गर्दन पर वार कर दिया। हमले में देवेंद्र लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। 


पुलिस का एक्शन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए जयारोग्य अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 24 घन्टे के अंदर ही आरोपी सद्दाम को आज गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों दोस्त रोज कबाड़ बीनते थे। नशे की हालत में हुई कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। पुलिस ने घटनास्थल से चाकू बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी सद्दाम के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Also Read

Top Stories
Related Post