ट्विशा शर्मा मामले में सास गिरीवाला सिंह की अग्रिम जमानत याचिका की खारिज

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

ट्विशा शर्मा मामले में सास गिरीवाला सिंह की अग्रिम जमानत याचिका की खारिज

ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में हर दिन नया मोड़ आ रहा है लेकिन यह मामला उलझे नहीं सुलझ रहा। सीबीआई इस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है इस मामले में ट्विशा की सास गिरीवाला सिंह को बेल दी गई थी जो कि अब मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका रद्द कर दी है अब गिरीवाला सिंह से सीबीआई पूछताछ करेंगी।

मध्य प्रदेश की हाई कोर्ट के मुताबिक गिरीवाला सिंह पुलिस की जांच में अपनी सहभागिता नहीं दे रही। राज्य सरकार का कहना है कि वह पुलिस के सामने पेश नहीं हो रही। इस पूरे मामले में गिरीवाला सिंह बाधाएं डाल रही है। आखिर जब गिरीवाला अपने आप को दोषी नहीं मान रही है तो फिर वह इस पूरे मामले से भाग क्यों रही है। क्या यह गिरीवाला की दूसरी साजिश है या फिर इस पूरे मामले में पर्दा डालने का काम?

गिरीवाला सिंह का कहना है कि कोर्ट में पेस न होने की वजह यही है कि मुझे कोर्ट की तरफ से कोई नोटिस नहीं दिया, जिसकी वजह से मैं कोर्ट में नहीं पहुंच पाई । गिरीवाला का आगे कहना है कि जब मेरे वकील आएंगे तो मैं उनके साथ कोर्ट में जरूर हाजिर हो जाऊंगी। यह मामला 12 मई से चल रहा है जिसमें लगभग 15 दिन हो गए हैं लेकिन यह मामला काफी पेचीदा होता जा रहा है।

Related Post