पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है इस बढ़ोतरी से आम जनता परेशान। गौरतलब है कि मात्र 12 दिनों के अंदर यह चौथी बार दामों की बढ़ोतरी हुई है। और इन दामों में लगातार उतार चढ़ाव नज़र आ रहा है। पेट्रोल डीजल की बढ़ोतरी के कारण हर सामान की कीमतें बढ़ रही है जिससे आम लोगों की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ रहा है। पेट्रोल डीजल के दाम लगातार बढ़ाने से ग्वालियर में लोग दुखी नजर आए। पेट्रोल पंप पर पहुंचे लोगों कहा पेट्रोल के दाम बढ़ने से हर चीज़ पर महंगाई बढ़ेगी। और इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा। पेट्रोल पंप पर आई एक महिला ने तो मोदी जी से मांग कर दी है कि वो देश व लोगों से महीने में एक दिन बिना वाहन चलने की अपील करें, जिससे पेट्रोल बचेगा और पर्यावरण प्रदूषण भी रुकेगा।
Contents
बढ़ते दाम
पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों की बात करें-
- पेट्रोल- 111रुपए 59 पैसे से बढ़कर 114 रुपए 35 पैसे हुआ।
- डीजल- 96 रुपए 77 पैसे से बढ़कर 99 रुपए 56 पैसे हुए।
- स्पीड पेट्रोल– 121 रुपए 34 पैसे से बढ़कर 124 रुपए 61 पैसे हुए।

