प्रेम प्रसंग में भितरवार में दिनदहाड़े हुई फायरिंग

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

प्रेम प्रसंग में भितरवार में दिनदहाड़े हुई फायरिंग

ग्वालियर के भितरवार में प्रेम प्रसंग की रंजिश में दिनदहाड़े गोलियां चल गई। नगर परिषद के संविदा कर्मचारी लक्ष्मण सेन के घर के बाहर दो हमलावरों ने दिनदहाड़े कट्टे से फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। बदमाशों के द्वारा की गई फायरिंग की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। वहीं पुलिस ने तीन बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

दरअसल भितरवार थाना क्षेत्र के भितरवार नगर परिषद में संविदा कर्मचारी लक्ष्मण सेन के घर के बाहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो बदमाशों ने दिनदहाड़े घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां घर के मुख्य गेट पर जा लगीं। जिनके निशान मौके पर साफ देखे जा सकते है। फायरिंग की आवाज से आसपास के लोग दहशत में आ गए। वारदात के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। 

पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की पुरानी रंजिश है। लक्ष्मण सेन का छोटा भाई दिनेश सेन पेशे से शिक्षक है और एक निजी स्कूल में पढ़ाता है। दिनेश शादीशुदा और तीन बच्चों का पिता भी है। आरोप है कि 13 अप्रैल को दिनेश एक युवती को भगा ले गया था। बाद में युवती के परिजनों और पुलिस ने दोनों को भोपाल से बरामद कर लिया था और दोनों को दोनों के ही परिवार वालो को सुपुर्द कर दिया था। तभी से दोनों पक्षों में तनाव चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपी अनिल दीक्षित अपने एक साथी के साथ लक्ष्मण के घर पहुंचा और बाहर से राउंड फायर कर दिए। पूरी वारदात पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फुटेज में आरोपी फायरिंग करते साफ दिख रहे हैं। 

फिलहाल पुलिस ने दिनेश सेन की पत्नी रितु सेन की शिकायत पर मुख्य आरोपी अनिल दीक्षित सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फुटेज के आधार पर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Also Read

Top Stories
Related Post