ग्वालियर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई 

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

ग्वालियर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई 

आज ग्वालियर में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और समाज के लोगों ने बाबा साहेब को याद कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद भारत सिंह कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में लोगों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब ने देश को संविधान देकर समानता और अधिकारों की मजबूत नींव रखी। उन्होंने समाज के हर वर्ग को शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से आगे बढ़ने का संदेश दिया।

सांसद भारत सिंह कुशवाहा ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने हमेशा ज्ञान और शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताया। उन्होंने कहा था कि यदि हमें गुलामी की जंजीरों से निकलना है तो ज्ञान बढ़ाना होगा और शिक्षित बनना होगा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बाबा साहेब के विचारों को अपनाने और समाज में समानता भाईचारा और संविधान के मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Also Read

Top Stories
Related Post