वर्दी में मिला शव

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

वर्दी में मिला शव

ग्वालियर | ग्वालियर में 2 दिन पहले डाक लेकर निकले एक सिपाही की आज संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। शिवपुरी लिंक रोड पर सुनसान इलाके में सिपाही की वर्दी में लाश मिली है।  परिजनों ने घटना के पीछे संदेह जताया है तो वही पुलिस ने फोरेंसिक  जांच के बाद सिपाही के शव को पीएम के लिए रवाना किया। पीएम रिपोर्ट में सिपाही की मौत की वजह सामने आएगी पुलिस उसे आधार पर कार्रवाई करें।

ग्वालियर पुलिस लाइन में तैनात सिपाही अंकित सिंह तोमर 2 दिन पहले डाक लेकर मुरैना जिले के लिए रवाना हुआ था। लेकिन वापस नही लौटा, आज सुबह अंकित की लाश कंपू थाना क्षेत्र की शिवपुरी लिंक रोड के सुनसान इलाके में मिली है।  वर्दी में ही अंकित मृत हालत में पड़ा हुआ था। सूचना मिलने के बाद पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे।  घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी और फोरेंसिक टीम में मौके का मुआयना  किया।  जानकारी के मुताबिक 36 साल का सिपाही अंकित सिंह तोमर 2018 में अनुकंपा नियुक्ति के तहत पुलिस में भर्ती हुआ था। अभी अंकित सिंह की शादी नहीं हुई थी ऐसे में वह अपने भाई भाभी के साथ ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में रह रहा था।  अंकित के जीजा ने मौत पर संदेह जताया है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए अंकित के शव को पोस्टमोटम  के लिए रवाना किया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद सिपाही की मौत का वजह का खुलासा होगा।