भोपाल में देश की पहली ‘एल्गी ट्री’ हुई लॉन्च, 25 पेड़ों के मुताबिक देगी ऑक्सीजन

भोपाल में देश की पहली 'एल्गी ट्री' हुई लॉन्च, 25 पेड़ों के मुताबिक देगी ऑक्सीजन

भोपाल |  देश की पहली ‘एल्गी ट्री’ की शुरुआत भोपाल में अशोक गार्डन में स्वामी विवेकानंद पार्क में की गई है। मशरूम वर्ल्ड ग्रुप की कंपनी ने एल्गी ट्री को विकसित किया है। यह  ट्री हवा में कार्बन डाइऑक्साइड को सोख सकती है और ऑक्सीजन को छोड़ती है। इस ट्री को बहुत कम जगह में विकसित किया है। मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने इस ट्री का उद्घाटन किया है।

‘एल्गी ट्री’ क्या है? जानें ख़ासीयत 

एल्गी ट्री कोई पेड़ नहीं , बल्कि एक स्मार्ट मशीन होती है जो हवा में कार्बन डाइऑक्साइड सोख सकती है और ऑक्सीजन को छोड़ती है। साल भर में यह मशीन करीब 1.5 टन कार्बन डाइऑक्साइड सोक सकती है। इस मशीन की एक यूनिट लगभग 25 पेड़ों के बराबर काम करती है जिससे यह मशीन पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ी पहल मानी जा रही है।

आज के दौर में यह मशीन मनुष्य के लिए और पर्यावरण के लिए बहुत लाभकारी मानी जा रही है क्योंकि इससे प्रदूषण कम होगा और बढ़ती गर्मी जैसी समस्याओं को रोका जा सकता है।

मशरूम वर्ल्ड ग्रुप की कंपनी ने क्या कहा ?

मशरूम वर्ल्ड ग्रुप की कंपनी का कहना है कि इस मशीन को 2 साल की मेहनत और रिसर्च के साथ विकसित किया गया है आज के दौर में जिस तरह पेड़- पौधे घटते जा रहे हैं आने वाले दौर में प्रदूषण को रोकने के लिए  इस मशीन की बेहद जरूरत होगी , इसलिए इस मशीन पर पहले से ही तैयार किया गया है। इस मशीन की खास बात यह है कि इसको पार्क, बाजारों आदि स्थानों पर लगाया जा सकता है। जिससे लोगों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिल सके।

Also Read

Top Stories
Related Post