ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में हर दिन नया मोड़ आ रहा है यह पूरा मामला ट्विशा की सास के ऊपर उंगली उठ रहा है। कभी सबूत मिलते है तो कभी उन सबूतों को गायब कर दिया जाता है। यह मामला काफी पेचीदा होता जा रहा हैं। सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि ट्विशा की मौत से एक दिन पहले वह पार्लर गई थी। जिससे इस मामले में नया मोड़ आया है।
12 मई को ट्विशा शर्मा किरण परिहार के पार्लर में को गई थी। उस वक्त करीब 3:30 बज रहा होगा, ट्विशा पार्लर में करीबन ढाई घंटा रुकी और लगभग 6:00 बजे के करीब पार्लर से निकली। लेकिन फोन कॉल्स की हिस्ट्री के अनुसार सास गिरिवाला ने किरण को अगले दिन फोन किया था और एक नहीं कही काफी कॉल किए थे जिससे उसका मकसद कुछ जानकारी निकालना था।
सास गिरिवाला ने किए सबाल
किरण के अनुसार ट्विशा की सास गिरिवाला बार-बार फोन कर रही थी और एक ही रट लगाए हुए थी कि क्या ट्विशा पार्लर आई थी उसने कुछ बताया कितने बजे आई थी क्या कहना है उसका, पेमेंट कैसे की ?
फुटेज हुई गायब
ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में मात्र सीसीटीवी फुटेज थी जिससे सबूत मिल सकते थे लेकिन कुछ लोग अपना भेष बदलकर वकील के कपड़ों में पार्लर पर गए और घुमा फिरा कर किरण से बात की उससे कहा गया कोर्ट में पेश करने के लिए सीसीटीवी फुटेज लेने आए जिससे टेक्नीशियन को बुलाकर वह क्लिप निकाली गई, इस मामले में करीबन 4 से 5 लोग शामिल थे जो फुटेज लेने आए थे इसके बाद वह फुटेज लेकर चले गए और गायब कर दी।

