ग्वालियर में बीडी ने लिया खतरनाक मोड

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

ग्वालियर में बीडी ने लिया खतरनाक मोड

ग्वालियर | ग्वालियर में बीडी लेने गए युवक का दो भाइयों से विवाद हो गया। यह विवाद मारपीट तक पहुच गई। घटना बिजौली थाना क्षेत्र के पारसेन गांव की है। मारपीट के बाद दोनों भाई युवक को धमकी देकर चले गए। इसके बाद खेत में रखी फसल में दोनों भाइयों ने आग लगा दी। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद दोंनो भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर आंगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

जानें पूरा मामला 

दरअसल मामला ग्वालियर के बिजौली थाना क्षेत्र के पारसेन गांव का हैं  सूरज भान सिंह गुर्जर ने पुलिस से शिकायत कर बताया कि वह किसान है। बुधवार के दिन वह दुकान पर बीड़ी लेने गया था। इसी दौरान उसका विवाद रघुराज सिंह गुर्जर और उसके भाई मोहन सिंह गुर्जर से हो गया। जहां दोनों भाईयों ने उसकी मारपीट कर दी। तभी गांव के कुछ लोगों ने बीच बचाव करा कर मामले को शांत करा दिया था। लेकिन रघुराज और उसका भाई मोहन सिंह उसे देखने की धमकी देकर चले गए। फिर रात में दोनों भाई उसके खेत पर पहुंच गए और वहा पर रखी उसकी चना की फसल में आग लगा दी। जिसका वीडियो भी सूरजभान ने पुलिस को दिया हैं। जिसकी शिकायत उसने पुलिस की वहीं पुलिस ने सूरजभान की शिकायत पर दोनों भाईयों के मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Top Stories
Related Post