मध्य प्रदेश के जबलपुर में गुरुवार शाम 6:00 बजे दर्दनाक हादसा हो गया, जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज़ हादसे का शिकार हो गया। जिसमें लगभग 30 पर्यटक सवार थे इसमें से 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और अभी भी लगभग 10 से 12 लोग लापता बताए जा रहे हैं इस मामले में एसडीआरएफ टीम और प्रशासन रेस्क्यू में जुटा हुआ है।
जानें पूरा मामला
मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम में मौजूद क्रूज पर्यटकों को लेकर बैकवॉटर टूर के लिए जा रहा था तभी अचानक मौसम बिगड़ा, तेज हवा चलने लगी और बारिश के साथ-साथ समुद्र की लहरें भी डगबगाने लगी , जिससे क्रूस का संतुलन बिगड़ गया और मिनटों में क्रूज पूरी तरह डूब गया। इस क्रूज में लगभग 30 यात्री सवार थे जिनमें से 9 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और रेस्क्यू ऑपरेशन में लगभग 15 लोगों को बचा लिया है लेकिन अभी भी लगभग 12 लोग लापता बताए जा रहे हैं जिनकी तलाश में एसडीआरएफ, एनडीआरफ टीम रिस्क में जुटा हुआ है।
बचाव दल के मुताबिक बरगी बांध पर एक महिला और बच्चे का मेल ऐसा मिला जिससे लोगों की आंखें भर आई, घटनास्थल पर महिला का शव मिला जिसने अपने चार वर्षीय बच्चों को सीने से जकड़ा हुआ था उन्हें अलग करना मुश्किल था ऐसा लग रहा था कि मां ने आखरी दम तक अपने बच्चों को बचाने की पूरी कोशिश की और उसमें बच्चे के साथ मां की भी जान चली गई।
पुलिस को सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, एनडीआरफ और प्रशासन मौके पर पहुंचा, राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया। जब तक प्रशासन पहुंचा तब तक चार लोगों की मौत हो चुकी थी इस मामले में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार येलो अलर्ट घोषित था उसके बावजूद क्रूज चला, जिससे बड़ी घटना घटित हो गई।
CM मोहन यादव ने ट्वीट कर शोक जताया
CM मोहन यादव ने ट्वीट कर शोक जताया, उन्होंने कहा “जबलपुर में तेज आंधी-तूफान के कारण बरगी डैम में हुए दुखद क्रूज हादसे को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं रेस्क्यू फोर्स का ऑपरेशन लगातार जारी है। लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह जी, पर्यटन मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी जी, संभाग प्रभारी एसीएस, एडीजी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। त्वरित बचाव कार्य से 15 नागरिकों को सकुशल बचा लिया गया है। जो लापता हैं, उन्हें जल्द से जल्द ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूर्ण संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है।”
आज जबलपुर में तेज आंधी-तूफान के कारण बरगी डैम में हुए दुखद क्रूज हादसे को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं रेस्क्यू फोर्स का ऑपरेशन लगातार जारी है।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) April 30, 2026
लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह जी, पर्यटन मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी जी, संभाग प्रभारी एसीएस, एडीजी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को…