Bad boy बादशाह के फैंस के लिए इस साल की सबसे बड़ी शॉकिंग खबर है। जहां एक तरफ बादशाह अपने कॉन्ट्रोवर्शियल गाने को लेकर खबरों में थे, वहीं अब उनकी सीक्रेट वेडिंग्स की फोटोज ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। बादशाह अब ऑफीशियली मैरिड लग रहे हैं और उनकी दुल्हन बनी हैं एक्ट्रेस ईशा रेखी।
ईशा की मां पूनम रेखी ने खुद सोशल मीडिया के प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर शादी की बेहतरीन फोटोस और वीडियो सांझा करके सबको चौंका कर दिया है। 24 March को पोस्ट की गई वायरल क्लिप्स में बादशाह और ईशा ट्रेडिशनल कपड़ों में गजब ढा रही हैं। ईशा का लाल कलर का पटियाला जोड़ा उनके ऊपर काफी जच रहा साथ ही उनकी शादी की मुस्कुराहट ने चार चांद लगा दिए।
एक वीडियो में पंडित जी मंत्र पढ़ रहे हैं और यह प्यारा सा कपल फेरा सेरेमनी कंप्लीट कर रहा है। जयमाला के वक्त बादशाह मस्ती भरे अंदाज में नजर आए। ईशा की मां की पोस्ट और कैप्शन में लिखा ‘God bless you’ ने सब कुछ बयां कर दिया है। अब सोशल मीडिया पर हर तरफ बस इसी बादशाह की सीक्रेट वेडिंग की चर्चाएं हो रही हैं। वाकई में बादशाह ने तो सबको सरप्राइस ही कर दिया है।