अरिजीत सिंह ने 27 जनवरी को एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए घोषणा की थी कि वह प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले रहे हैं, जिससे उनके फैंस काफी नाराज हुए।लेकिन उसके बाद भी गाने रिलीज होते रहे, जिस पर कई लोगों ने सवाल भी उठाए कि “यह चल क्या रहा है मजाक है क्या?”
संन्यास लेने के बाद अरिजीत सिंह ने रिलीज हो रहे गाने का स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उन्होंने संन्यास से पहले कई सारे प्रोजेक्ट्स लिए थे जो बेहद जरूरी है उनके अभी भी कई सारे गाने हैं जो पेंडिंग पड़े हुए हैं वो अगले साल तक रिलीज होते रहेंगे।
This message is just for my listeners
— WhoamI (@Atmojoarjalojo) February 24, 2026
please dont read and swipe right now if you are not my listener, its a humble request.
Hello beautiful people! ❤️
I just want to tell you all that I love you.
Thank you so much for your kindness in this ruthless world.
Although I have…
अरिजीत सिंह ने पोस्ट कर अपने फैन्स के लिए लिखा “यह संदेश सिर्फ मेरे श्रोताओं के लिए है, कृपया अगर आप मेरे श्रोता नहीं हैं तो इसे न पढ़ें, यह एक विनम्र निवेदन है। नमस्कार प्यारे लोगों ! मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि मैं आप सभी से प्यार करता हूं। इस निर्दयी दुनिया में आपकी दयालुता के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।”