एलिवेटेड रोड से लेकर सीवर तक ACS ने किया निरीक्षण

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

एलिवेटेड रोड से लेकर सीवर तक ACS ने किया निरीक्षण

अपर मुख्य सचिव (ACS) संजय दुबे ने ग्वालियर शहर के हालातो का जायजा लिया। ACS ने शहर में बन रहे एलिवेटेड रोड, मल्टीलेवल पार्किंग और सीवर सफाई का जायजा लिया, ACS ने शहर की बदहाल व्यवस्था के लिए अफ़सरों पर नाराज़गी जताई और कहा कि बारिश में शहर डूबा तो सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराऊंगा। निरीक्षण के बाद ACS दुबे ने अफ़सरों की बैतक ली, जिसमे कहा बारिश से पहले सीवर निर्माण और नालों की सफाई हर हाल में पूरा कर लें। अगर बारिश के दौरान शहर में जलभराव या सीवर ओवरफ्लो की समस्या सामने आई तो जिम्मेदार अधिकारियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई और FIR तक की जाएगी।

ACS ने कहा कि ग्वालियर शहर कभी सुंदर शहर हुआ करता था। लेकिन वर्तमान हालत खराब है अफसर के सामने बड़ी चुनौतियां हैं। जल्द सुधार की जरूरत है जिसे किया जाएगा

Related Post