ग्वालियर में संपत्ति विवाद को लेकर युवक ने की खुदकुशी

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

ग्वालियर में संपत्ति विवाद को लेकर युवक ने की खुदकुशी

ग्वालियर | ग्वालियर के डबरा से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। पारिवारिक विवाद से परेशान होकर एक युवक ने खुद का गला काटकर आत्महत्या की कोशिश की है। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और खून से लथपथ युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां युवक का इलाज जारी है। वही पुलिस का कहना है कि घायल बोलने की स्थिति में नहीं है ठीक होने के बाद ही असली वजह सामने आएगी।


जानें पूरा मामल

यह घटना डबरा के अंबेडकर पार्क मैदान की है। पुलिस को सूचना मिली कि पार्क में एक युवक खून से लथपथ पड़ा है। सूचना पर डायल 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घायल को डबरा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान पुष्पेंद्र कुशवाह के रूप में हुई है। 

पुलिस के मुताबिक पुष्पेंद्र ने लिखित शिकायत में बताया कि उसने अपने ही हाथों से गला काटकर खुदकुशी की कोशिश की है। उसने लिखा कि शादी को 15 साल हो गए। लेकिन कोई बच्चा नहीं हुआ। आरोप है कि परिवार के लोग उसकी पत्नी की दूसरी शादी कराना चाहते हैं और उसकी संपत्ति हड़पना चाहते हैं। इसी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है। 

डॉक्टरों के मुताबिक पुष्पेंद्र के गले पर गहरा घाव है। हालत गंभीर लेकिन स्थिर बताई जा रही है। वही पुलिस का कहना है कि युवक के ठीक होने के बाद विस्तृत बयान लिए जाएंगे। उसके बाद ही आत्महत्या के प्रयास के पीछे की असली वजह और दोषियों पर कार्रवाई तय होगी।

Related Post