ग्वालियर में चलती कार में लगी भीषण आग, बाल- बाल बचा परिवार

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

ग्वालियर में चलती कार में लगी भीषण आग, बाल- बाल बचा परिवार

ग्वालियर | ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र के आमखो रोड पर देर रात शादी में जा रहे परिवार की चलती कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि कार सवार कमलेश ने समय रहते परिवार सहित कूदकर जान बचा ली। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रहा है। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

जानें पूरा मामला

दअरसल घटना कंपू थाना क्षेत्र के आमखो रोड की है। देर रात कमलेश अपने परिवार के साथ कार से शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान चलती कार के बोनट से अचानक धुआं उठने लगा। कमलेश ने तुरंत कार रोकी तो देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। कार में सवार सभी लोग तुरंत बाहर निकले और दूर हट गए। कुछ ही सेकंड में पूरी कार आग का गोला बन गई। आसपास के लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जो तेजी से वायरल हो रहा है। 

राहगीरों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाई। लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। फिलहाल समय रहते सतर्कता से कमलेश का परिवार सुरक्षित बच गया और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

Related Post