झांसी रोड थाने के सामने चलती बस में लगी भीषण आग, बाल- बाल बचे यात्री

झांसी रोड थाने के सामने चलती बस में लगी भीषण आग, बाल- बाल बचे यात्री

ग्वालियर | ग्वालियर के झांसी रोड थाने के सामने आज रविवार की सुबह बड़ा हादसा टल गया। जयपुर, ग्वालियर से होती हुई बागेश्वर धाम छतरपुर जा रही मां लक्ष्मी ट्रेवल्स की चलती सवारी बस में अचानक भीषण आग लग गई। बस में सवार 15 यात्रियों ने तुरंत बस से उतरकर अपनी जान बचाई और फायर ब्रिगेड गाड़ी ने आग बूझकर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आगजनी की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।



जानें पूरा मामला 

दरअसल जयपुर से ग्वालियर शहर के नाका चंद्रबनी स्थित बस स्टैंड पर पहुंची मां लक्ष्मी ट्रेवल्स की बस ग्वालियर से बागेश्वर धाम छतरपुर 15 यात्रियों को लेकर रवाना हुई थी जब बस झांसी रोड थाना क्षेत्र से गुजर रही थी। तभी अचानक बस के पिछले हिस्से से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं। ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बस को सड़क किनारे रोका। बस रुकते ही सभी 15 यात्रियों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी बस को चपेट में ले लिया। 

घटना की सूचना मिलते ही झांसी रोड थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने ट्रैफिक को डायवर्ट कराया। प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह टायर फटने के बाद शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि टायर फटने से निकली चिंगारी ने शॉर्ट सर्किट कर दिया। जिससे आग भड़क गई। हालांकि फायर ब्रिगेड और पुलिस तकनीकी जांच कर रही है। फिलहाल एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

Also Read

Top Stories
Related Post