शादी का झूठा वादा देकर 21 वर्षीय युवती से किया दुष्कर्म

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

शादी का झूठा वादा देकर 21 वर्षीय युवती से किया दुष्कर्म

ग्वालियर | ग्वालियर से झगझोर देने वाला मामला सामने आया है मौसी के घर रेहकर पढ़ाई कर रही 22 वर्षीय छात्रा से जबरन दुष्कर्म किया गया। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर  कमरे पर बुलाया और जबरन संबंध बनाए। बाद में शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अरविंद कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया है। वही उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जानें पूरा मामल 

दरअसल पीड़िता शिवपुरी के करैरा की रहने वाली है। वह 2021 से ग्वालियर में मौसी के घर रहकर पढ़ाई कर रही है। थाटीपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि 2025 में उसकी मुलाकात आईटीएम के पीछे रहने वाले अरविंद कुशवाह से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे धीरे रिश्ता प्यार में बदल गया।आरोप है कि अरविंद ने शादी की बात कहकर 26 नवंबर को पीड़िता को थाटीपुर के गल्ला कोठार स्थित अपने दोस्त के घर बुलाया। दोनों ने वहीं रात गुजारी वहां अरविंद ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने शादी का वादा किया और कहा कि बाद में शादी कर लेगा। 

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद जब उसने अरविंद पर शादी का दबाव बनाया तो आरोपी मुकर गया। उसने साफ कहा कि उसके माता पिता शादी के लिए तैयार नहीं हैं। बार बार मना करने पर पीड़िता परेशान हो गई और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। वही पुलिस ने शिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई की। टीम ने आरोपी अरविंद कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया। जिसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Also Read

Top Stories
Related Post