डबरा में खौफनाक घरेलू विवाद: पत्नी ने पति और ससुर पर डाला खौलता पानी

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

डबरा में खौफनाक घरेलू विवाद: पत्नी ने पति और ससुर पर डाला खौलता पानी

डबरा । डबरा से अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां पत्नी ने अपने पति के ऊपर गर्म पानी डाल दिया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया, इतना ही नहीं पत्नी ने अपने ससुर पर भी खौलता पानी डाल दिया। ऐसा माना जा रहा है कि पत्नी केशकली कुशवाहा ने अपने मायके बालों के साथ मिलकर ससुराल पक्ष के पैसे और जेवरात लेकर फरार हो गई। पीड़ितों ने इस मामले में FIR दर्ज कराई है जिससे पुलिस इस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

जानें पूरा मामला 

दरअसल डबरा के पिछोर निवासी भूपेंद्र कुशवाहा शराब के नशे का आदि है आए दिन शराब पीकर घर आकर हंगामा करता रहता। शनिवार शाम 27 जून को पति -पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। यह कहासुनी हाथापाई में बदल गई और गुस्से में आकर पत्नी ने पति पर खौलता पानी डाल दिया जिससे वह बुरी तरह छोड़ गया। ऐसा माना जा रहा है कि पत्नी ने न सिर्फ अपने पति पर खौलता पानी डाला साथ ही अपने ससुर को भी नहीं छोड़ा, ससुर के ऊपर भी खौलता पानी डाल दिया। 

पीड़ितों के मुताबिक पता चला है कि पत्नी केशवाली कुशवाहा अपने मायके बालों के साथ मिलकर ससुराल का कीमती सामानों के साथ पैसा और कीमती जेवर भी ले गई। पीड़ितों ने इस मामले में पुलिस को सूचना दी और साथ ही FIR दर्ज कराई है। पुलिस इस मामले में गहराई से जांच कर रही है।

Related Post