सहकारी संस्थाओं के माध्यम से किसानों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : महेन्द्र यादव

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

सहकारी संस्थाओं के माध्यम से किसानों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : महेन्द्र यादव

भिण्ड। मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक (अपैक्स बैंक) भोपाल के प्रशासक महेंद्र सिंह यादव ने भिण्ड जिले के प्रवास के दौरान प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शाखा मौ अंतर्गत प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति जमदारा तथा शाखा लहार की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति लहार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रशासक श्री यादव ने किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि किसानों को सहकारी संस्थाओं के माध्यम से बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने सभी समितियों में नवीन सदस्यता अभियान को गति देने के निर्देश देते हुए कहा कि अधिक से अधिक किसानों को सहकारिता से जोड़ा जाए, ताकि वे शासकीय योजनाओं और सहकारी सुविधाओं का लाभ उठा सकें। साथ ही आगामी कृषि कार्यों को ध्यान में रखते हुए किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान शाखा प्रबंधक नरेश कुमार मांझी मौ, उत्तम कुमार समाधिया लहार, समिति प्रबंधक अवधेश शर्मा सहित समिति के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Post