37 दिन ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखकर रिटायर्ड महिला से 1 करोड़ 57 लाख की ठगी

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

37 दिन 'डिजिटल अरेस्ट' में रखकर रिटायर्ड महिला से 1 करोड़ 57 लाख की ठगी

ग्वालियर | ग्वालियर में एक रिटायर्ड महिला कर्मचारी के साथ 1 करोड़ 57 लाख रुपए जी ठगी हुई है। ठगों ने खुद को CBI, RBI और दिल्ली पुलिस का अफ़सर बताकर महिला से 37 दिन में एक करोड़ 57 लाख रुपए अलग अलग खातों में ट्रांसफर कराए हैं। महिला की ऑनलाइन शिकायत के बाद ग्वालियर सायबर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 


जानें पूरा मामल 

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से डिजिटल अरेस्ट का बड़ा मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने रिटायर्ड लैब टेक्नीशियन और उनके बेटे को एक महीने तक डिजिटल अरेस्ट रखकर 1 करोड़ 57 लाख रुपए ठग लिए। दरअसल  69 साल की मीनाक्षी नाख़रे के की-पैड मोबाइल पर मई में एक कॉल आया। कॉलर ने खुद को दिल्ली टेलीकॉम विभाग का अफसर बताकर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया। डराकर बेटे अनुभव का एंड्रॉयड फोन मंगवाया गया। फिर फर्जी CBI और RBI अफसर बनकर वीडियो कॉल पर धमकाया। बैकग्राउंड में दिल्ली पुलिस का लोगो लगाकर घर से बाहर न निकलने के निर्देश दिए गए। ठगों ने चार राज्यों बंगाल, केरल, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के खातों में 1 करोड़ 57 लाख रुपए ट्रांसफर कराए। पैसा मिलते ही ठगों ने संपर्क तोड़ दिया। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत की। ग्वालियर पुलिस का कहना है… अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। जिन खातों में पैसा गया है उन्हें फ्रीज कराने की कार्रवाई चल रही है। आरोपियों की तलाश के लिए टीमें रवाना की गई हैं।

Related Post