ग्वालियर के एक मकान में लगी भूषण आग, मची अफरा- तफरी 

ग्वालियर के एक मकान में लगी भूषण आग, मची अफरा- तफरी 

ग्वालियर | ग्वालियर के एक मकान में भीषण लगने का मामला सामने आया है जिसमें एक युवक की जान चली गई। एक चिंगारी ने पूरे घर को चपेट में ले लिया, आस-पास दुआ उठता देख घर में मौजूद लोगों में और पड़ोसियों  में हलचल मच गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल प्रभाव से आग को काबू करने का प्रयास चालू किया । पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

जानें पूरा मामल 

ग्वालियर के नदी पर टाल इलाके में रहने वाले रामचरण शाक्य के मकान में बीती रात आग लगी। इस मकान में रामचरण और उनके तीन बेटे परिवार सहित रहते हैं। रात को ड्यूटी से लौट के बाद रामचरण ने घर में धुंआ उठते देखा तो तत्काल मोहल्ले वाले और पुलिस को खबर दी। सूचना मिलते ही थाटीपुर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। रामचरण के बड़े बेटे विजय शाक्य के कमरे में अंदर आग लगी थी, कमरे की अंदर से कुंडी लगी हुई थी लिहाजा फायर ब्रिगेड और पुलिस प्रशासन की टीम ने दरवाजा तोड़कर  विजय को बाहर निकला तब तक आग में जलने से उसकी मौत हो चुकी थी।  बताया जा रहा है कि विजय की पत्नी की कुछ वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है वह कमरे में अकेला ही रहता था। थाटीपुर पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि विजय ने खुद आग लगाई है या फिर किसी घटना के चलते आग लगी है। पुलिस ने विजय के शव को पीएम के लिए जयारोग्य  अस्पताल रवाना किया।