Sandhya Samachar

जन आभार यात्रा में मुख्यमंत्री ने जताया आभार, जनता ने लुटाया दुलार

305 views

ग्वालियर में दूसरी बार आए मोहन सिंह की यात्रा में उमड़ा अपार जन सैलाब, पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत
केंद्रीय मंत्री सिंधिया संग प्रदेश सरकार के मंत्री तोमर व कुशवाह भी हुए शामिल

ग्वालियर । मुख्यमंत्री बनने के बाद दूसरी बार ऐतिहासिक नगरी एवं संगीतधानी ग्वालियर आने पर डॉ. मोहन यादव का लोगों ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने जनता का आभार जताया तो लोगों ने भी जमकर दुलार लुटाया।
मुख्यमंत्री यादव ने लोगों के प्रति आभार जताने के लिए जन आभार यात्रा निकाली। खुले वाहन पर सवार मुख्यमंत्री के अलावा केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उनके साथ रहे।
जन आभार यात्रा” गोले के मंदिर से शुरू हुई और काल्पीब्रिज होते हुए सात नम्बर चौराहा मुरार तक पहुँची। यात्रा मार्ग में दोनों ओर बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं, आमजन व शहर के गणमान्य नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अभूतपूर्व व आत्मीय अभिनंदन किया।
सात नम्बर चौराहा मुरार पर मुख्यमंत्री का स्थानीय निवासियों ने फलों से तौलकर उनके प्रति अपना सम्मान प्रकट किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ सामाजिक न्याय व दिव्यांग जन कल्याण एवं उद्यानिकी व खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, भाजपा जिला अध्यक्ष अभय चौधरी एवं बीज निगम के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण खुले वाहन पर सवार रहे। मार्ग में बीज एवं फॉर्म विकास निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों ने जगह-जगह पर मंच सजाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आत्मीय स्वागत किया।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
broken clouds
34%
4.9km/h
65%
33°C
33°
33°
33°
Sun
30°
Mon
28°
Tue
29°
Wed
28°
Thu

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech